FOLK_TALE लोकगाथा PUBLIC_DOMAIN 🔄 अनुवाद प्रत्याशी (Hindi Source)

माँ काली का वरदान

लेखक: गोनू झा
⏱ 3 मिनट पाठ 👁 1 बेर पढ़ल गेल 📜 लिपि: Devanagari
टैग / विषय: #गोनू झा #लोकगाथा #हास्य-व्यंग्य #चतुराई #नीति-कथा
📖 पुस्तक / संग्रहक अंग

गोनू झाक हास्य लोकगाथा • अध्याय 62

📚 सम्पूर्ण अनुक्रमणिका (Contents)
📢 मैथिली अनुवाद सहभागिता आमंत्रण:

ई लोककथा वर्तमानमे हिन्दी पाठ सँ डिजिटल रूपमे संकलित अछि। एकरा विशुद्ध मैथिलीमे अनुवाद कऽ मैथिली लोकक संग्रहकेँ समृद्ध करू!

✍️ अपन अनुवाद लिखू ➔
अक्षर (Size):
सभी जानते हैं कि गोनू झा माँ काली के परम भक्त थे। गोनू झा की श्रद्धाभक्ति से माँ काली प्रसन्न हो गईं। उन्होंने गोनू झा को दर्शन देने का मन बना लिया । उन्होंने सोचा कि गोनू झा बहुत चालाक है । इसलिए दर्शन देने से पहले उसे छकाया जाए । गोनू झा सोये हुए थे । माँ काली ने अपना भयंकरतम रूप लिया । एक शरीर दो भुजाएँ किन्तु एक सहस्र शीर्ष वाली माँ काली प्रकट हो गईं । स्वप्न लोक में विचरण कर रहे गोनू झा माँ का यह रूप देखकर हँसने लगे। माँ काली ने उन्हें हँसता देख विस्मय से मुँह खोला । गोनू झा ठठाकर हँस पड़े । तब माँ काली ने अपना विस्मय प्रकट करते हुए पूछा-“गोनू, तुम मेरा यह रूप देखकर डरे नहीं ?" गोनू झा ने उत्तर दिया-“माँ ! मैं तो आपका पुत्र हूँ । आपकी गोद में ही खेलता रहता हूँ। आप चाहे जिस रूप में हों, मुझ बालक के लिए तो आप हर रूप में माँ हैं । और भला किसी बालक को माँ से कभी डर लगता है! चाहे वह जैसा भी रूप बना ले-बालक माँ को पहचान ही जाता है ।" माँ काली गोनू झा के उत्तर से प्रसन्न हुईं । पुनः उन्होंने पूछा-“मेरे सहस्रमुख दर्शन कर तुम हँसे क्यों ?" गोनू झा ने उत्तर दिया -” माते। यह सोचकर मुझे हँसी आ गई कि आपके सहस्रमुख हैं और सहस्रनाक भी । किन्तु हाथ दो ही हैं । मेरा एक मुँह एक ही नाक है और भुजाएँ दो हैं । जब मुझे जुकाम होता है तो पोंछते -पोंछते मैं परेशान हो जाता हूँ । जब आपको जुकाम होगा तो इन दो हाथों से एक हजार नाक कैसे पोछेंगी? बस, यही सोचकर मुझे हँसी आ गई।" गोनू झा माँ काली के सामने बिलकुल निर्दोष बालक की तरह बोल रहे थे। उनकी बाल सुलभ बातें सुनकर माँ प्रसन्न हुईं तथा कहा-“पुत्र, मैं तुम्हारी बातों से प्रसन्न हुई । वर माँगो ।" गोनू झा बोले-“माँ मैं क्या वर माँगूँ? आपका स्नेह मिलता रहे, यही मेरे लिए काफी है । आपकी कृपा-दृष्टि मुझ पर बनी रहे, इससे बड़ी उपलब्धि मेरे लिए और क्या होगी ?" माँ काली गोनू झा की बातों, श्रद्धा और विवेकपूर्ण व्यवहार से प्रसन्न तो थी ही, उन्होंने कहा-“पुत्र ! तुमने कुछ नहीं माँगा फिर भी मैं तुम्हें वरदान देती हूँ कि कोई भी समस्या तुम्हें उलझा नहीं पाएगी । हर तरह की समस्या का समाधान तुम चुटकियों में कर लोगे। बुद्धि, विवेक, ज्ञान और वाणी-कौशल में तुम्हें कोई परास्त नहीं कर सकेगा।” ऐसा कह-कर माँ काली अन्तर्ध्यान हो गईं और गोनू झा हाथ फैलाए – माते ! माते ! कहते हुए बिस्तर पर उठकर बैठ गए । बहुत देर तक बैठे वे अपने स्वप्न की मीमांसा करते रहे । इसके बाद गोनू झा का बुद्धिचातुर्य और वाणी-कौशल विश्व में विख्यात हुआ ।
ग

गोनू झा

मिथिलाक जन-जनमे व्याप्त अमर विदूषक ओ प्रत्युत्पन्नमति पंडित। राजा शिवसिंहक समकालीन, हुनक चातुर्य कथा सर्वत्र विख्यात अछि।

व्यक्तित्व ओ रचनावली ➔

⚖ अनुज्ञप्ति, स्रोत एवं प्रामाणिकता (License, Provenance & Quality)

अनुज्ञप्ति: PUBLIC_DOMAIN — सार्वजनिक डोमेन (पारंपरिक लोककथा / लोकगाथा) • गुणवत्ता स्तर: समुदाय/परम्परा (Community/Heritage)

स्रोत विवरण / पाठ प्रामाणिकता: मूल स्रोत: hindikahani.hindi-kavita.com (मैथिली लोककथा का हिंदी रूपांतरण)

मूल स्रोत (Original Source): https://hindikahani.hindi-kavita.com/Maan-Kali-Ka-Vardan-Gonu-Jha.php

🎙️ वाचन / ऑडियो स्थिति: वाचन पाठ प्रत्याशी (Audio Recording Requested)

मैथिली लोक सार्वजनिक ज्ञान आ साहित्यक डिजिटलीकरणक लेल समर्पित अछि। एहि रचनाक कोनो त्रुटि वा सर्वाधिकार संबंधी संज्ञान लेल कृपया संपर्क करू।